23 दिसंबर 2024 - 08:44
  WhatsApp चलाने वालों को मेटा का झटका! 1 जनवरी से नहीं चला पाएंगे ऐप

1 जनवरी 2025 से बड़ा बदलाव होने वाला है जिसके बाद कई लोग फोन में व्हॉट्सऐप ऐप को न ही डाउनलोड कर पाएंगे और न ही चला पाएंगे।

  दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप ने एक बड़ा फैसला लिया है जिसका असर एंड्रॉयड स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स पर पड़ने वाला है। कंपनी 1 जनवरी 2025 से बड़ा बदलाव करने वाली है जिसके बाद कई लोग फोन में व्हॉट्सऐप ऐप को न ही डाउनलोड कर पाएंगे और न ही चला पाएंगे। 

1 जनवरी 2025 यानी नए साल से एंड्रॉयड KitKat और इससे पुराने वर्जन पर काम करने वाले स्मार्टफोन्स में ऐप काम नहीं करेगा। 

व्हॉट्सऐप इन स्मार्टफोन्स से सपोर्ट इस वजह से खत्म कर रहा है क्योंकि इन स्मार्टफोन्स का हार्डवेयर व्हॉट्सऐप में आने वाले फीचर्स के साथ कॉम्पैटिबल नहीं होगा। 

व्हॉट्सऐप के इस फैसले के बाद अब 1 जनवरी से Motorola Moto G, Samsung Galaxy S3, Samsung Galaxy Note 2, Sony Xperia Z, LG Optimus G, Sony Xperia Z और HTC One X समेत अन्य स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा।